Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: विराट बने सुपरमैन, अश्विन की गेंद पर हवा में छलांग लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच

स्पोर्ट्स डेस्क। एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में बल्ले से शानदार बल्लेबाजी करने के बाद कप्तान कोहली ने फील्डिंग में धमाल मचाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू करने वाले स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का जबरदस्त कैच पकड़कर विराट ने सभी को चौंका दिया।


एक तरफ जहां बुमराह और शॉ जैसे खिलाड़ी मैदान में आसान कैच छोड़ रहे थे, तो दूसरी तरफ टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक कठिन कैच को आसानी से पकड़कर अद्भुत फील्डिंग का नमूना पेश किया।

दरअसल अश्विन ने 41वें ओवर की तीसरी गेंद लेग स्टंप पर फेंकी जिसपर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने मिड विकेट के ऊपर से शॉट लगाना चाहा, लेकिन वहीं पर मौजूद विराट ने अपनी दाईं तरफ भागते हुए हवा में डाइव लगा दी और गेंद को लपक लिया।



Herald