Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, निराश होकर पवेलियन लौटे टिम पेन, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। सीनियर गेंदबाज उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच में उम्दा प्रदर्शन करके पहले टेस्ट में भारतीय एकादश में चयन का अपना दावा पुख्ता कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने कंगारू कप्तान टिम पेन का हैरतअंगेज कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया.

उमेश यादव अपने 15वें ओवर की अंतिम गेंद फेंक रहे थे. ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन 44 रन पर यहां बल्लेबाजी कर रहे थे. उमेश ने यह गेंद टिम पेन को बाउंसर के रूप में फेंकी, जिस पर उन्होंने पुल कर दिया.

यहां बैकवर्ड स्कॉयर लेग पॉजिशन पर पृथ्वी शॉ फील्डिंग कर रहे थे, उनके हाथ से यह कैच कुछ ऊपर ही था, शॉ ने ऊपर की ओर उछल कर इस कैच को अपने दाएं हाथ में जमा लिया. कैच पकड़ने के बाद वह पीठ के बल नीचे भी गिर गए लेकिन उन्होंने यह कैच अपने हाथ से नहीं टपकाया.



Herald