

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज गुरुवार से एडिलेड में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि भारतीय टीम को पहला झटका शून्य के स्कोर पर लग गया. ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ खाता भी नहीं खोल सके. मैच की दूसरी गेंद पर ही मिचेल स्टार्क ने उन्हें बोल्ड कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग खेल को कितनी गहरी समझ है। वह दो बार वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान हैं। उन्होंने उस टीम की कप्तानी की है जिसने दुनियाभर में अपनी विजय पताका लहराई है। पॉन्टिंग खेल का आकलन किस खूबसूरती से करते हैं इसका एक नजारा ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला।

पॉन्टिंग ने भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव के साथ काफी वक्त बिताया है। पॉन्टिंग इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कोच हैं और साव इसी टीम के लिए खेलते हैं। पॉन्टिंग ने साव के आउट होने की बिलकुल सटीक भविष्यवाणी की।जब भारतीय पारी की शुरुआत हुई तब रिकी पॉन्टिंग कॉमेंट्री कर रहे थे। पॉन्टिंग ने जिक्र किया कि साव अंदर आती गेंद पर परेशानी महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पृथ्वी साव को अंदर आती गेंदबाजी करनी चाहिए और मिशेल स्टार्क ने दूसरी गेंद बिलकुल ऐसे ही फेंकी।
"If he does have a chink in his armour it's the ball which does come back into him...
— 7Cricket (@7Cricket) December 17, 2020
"Quite often leaves a big gap between bat and pad and that's where the Aussies will target." @RickyPonting at his peerless best for the Prithvi Shaw wicket #AUSvIND pic.twitter.com/4nh67zBcpU
पॉन्टिंग ने कहा, 'अगर साव की बल्लेबाजी में कोई कमी है तो वह अंदर आती गेंद है। अकसर वह पैड और बैट के बीच काफी गैप छोड़ देते हैं। यहीं पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टारगेट करेंगे।साव के आउट होने की बात करें तो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की गेंद गुड लेंथ पर टप्पा खाने के बाद अंदर आई। साव ने बिना फुटवर्क के गेंद को ड्राइव करने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और मिडल-स्टंप से जा टकराई। साव के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे।
Herald