

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ जीवन की नई पारी की शुरुआत की है. लॉकडाउन में इस जोड़े ने अपनी सगाई की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी. जिसके बाद से ही चहल और धनश्री की जोड़ी को फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया. चहल और धनश्री की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. ये दोनों इंस्टाग्राम के जरिए अपनी जिंदगी के हसीन पल फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. अब इस जोड़ी ने अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
ये जोड़ा अपने हनीमून पर यूएई के दुबई शहर में है. शादी के बाद से चहल और धनश्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं. इस साल अगस्त के महीने में धनश्री और चहल ने सगाई की थी. जिसके बाद चहल आईपीएल के लिए दुबई रवाना हो गए थे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के इस स्पिनर की मंगेतर धनश्री उनके साथ दुबई नहीं गई थीं, लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी दौर में वह भी दुबई पहुंची थीं और उन्होंने आरसीबी को चीयर किया.
बता दें कि आईपीएल 2020 खत्म होने के बाद युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ रवाना हो गए थे. ऑस्ट्रेलिया से वापस आने के कुछ वक्त बाद ही दोनों ने शादी कर ली.
Herald