

स्पोर्ट्स डेस्क। WWE यूनिवर्स के लिए इस समय लगातार बुरी खबरें सामने आ रही है। पूर्व WWE सुपरस्टार ल्यूक हार्पर के अचानक निधन की खबर सुनकर सभी चौंक गए है। उन्होंने 41 की उम्र में दुनिय को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ों में लंबे वक्त से परेशानी थी जिसका इलाज चल रहा था। WWE में वायट फैमिली का हिस्सा रहे वो काफी समय तक रहे थे। गौरतलब है कि हार्पर ने WWE को छोड़कर AEW (ऑल एलीट रेसलिंग) का हाथ थाम लिया था जहां उन्हें ब्रॉडी ली के नाम से जाना जाता था। हार्पर ने WWE में टैग टीम चैंपियन और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। कुछ वक्त पहले हार्पर ने AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया और वहां ब्रॉडी ली के नाम से रिंग में उतरे, यहां उन्होंने AEW टीएनटी चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया था।
The tragic and sudden passing of Jon Huber, known to WWE fans as Luke Harper, has inspired an outpouring of moving stories and emotional memories from WWE talent both past and present. https://t.co/2cQCzsUEpU pic.twitter.com/TER8BcKGnb
— WWE (@WWE) December 27, 2020
कुश्ती की रिंग में विरोधियों को धूल चटाने वाले हार्पर की मौत की खबर से हर कोई सदमे में है और WWE से लेकर AEW तक हर तरफ शोक की लहर है। उनके जानने वाले उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है। WWE के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने उनकी तस्वीरों के माध्यम से उनसे जुड़ी यादों को साझा किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी
AEW ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति जताई।Remembering the legacy of Jon Huber, known to WWE fans as Luke Harper. https://t.co/7MhfKtgMNS pic.twitter.com/tNyb9hFjeb
— WWE (@WWE) December 27, 2020
Herald