Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्वीन ऑफ जिमनास्टिक सबसे उम्रदराज ओलंपिक चैंपियन ने मनाया 100वां जन्मदिन

नई दिल्ली
जिमनास्टिक में पांच स्वर्ण सहित 10 ओलंपिक पदक विजेता और सबसे वृद्ध जीवित ओलंपिक चैंपियन एग्नेस केलेटी ने शनिवार को अपना 100वां जन्मदिन मनाया। क्वीन ऑफ जिमनास्टिक के नाम से मशहूर केलेटी ने बुडापेस्ट में 100वां जन्मदिन का जश्न मनाया। वर्ष 1921 में जन्मीं केलेटी 1940 और 1944 ओलंपिक के द्वितीय विश्व युद्ध के कारण रद्द होने से इनमें नहीं खेल पाई थीं। उन्होंने 1952 हेलसिंकी खेलों में 31 साल की उम्र में ओलंपिक पदार्पण किया था।

35 साल की उम्र में वह जिमनास्टिक के इतिहास में सबसे उम्रदराज स्वर्ण पदकधारी बन गई थीं। यहूदी मूल की होने के कारण उन्हें 1941 में हंगरी में छिपकर रहना पड़ा। उन्होंने अपना नाम और पहचान बदलकर घरों में काम किया। विश्व युद्ध के बाद उन्होंने अपना कॅरिअर फिर से शुरू किया। वह 1948 लंदन ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली थी, लेकिन अंतिम क्षणों में टखने में चोट लग गई लेकिन अगले दो ओलंपिक में उन्होंने इतिहास रच दिया।

The post क्वीन ऑफ जिमनास्टिक सबसे उम्रदराज ओलंपिक चैंपियन ने मनाया 100वां जन्मदिन appeared first on Bhavtarini.