Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनुष्का और विराट के लिए लकी है 11 तारीख !

नई दिल्ली: बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 11 जनवरी को एक बेटी के पैरंट्स बन गए हैं। विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खुशखबरी को शेयर किया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लिए 11 तारीफ बहुत खास साबित हुई है। दोनों को इस तारीख पर एक बार नहीं बल्कि दो बार खुश होने का मौका मिला है।


दरअसल, 11 दिसंबर, 2017 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में शादी की थी। कपल के वेडिंग फंक्शन में करीबी लोग ही शामिल हुए थे और बाद में सोशल मीडिया के जरिए दोनों की शादी जानकारी सामने आई थी। अब 11 जनवरी, 2021 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर में लक्ष्मी आई है। इस तरह से इस कपल के 11 तारीख बेहद लकी है।


विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'हम दोनों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए।



Herald