चेन्नई
भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 5 फरवरी से चेन्नई में होना है। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड का 15 सदस्यीय दल रविवार को चेन्नई पहुंचा। इस दल में स्टार ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स, तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर, बल्लेबाज रोरी बर्न्स और जोनाथन ट्रॉट शामिल हैं। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले जाने वाले सीरीज के पहले दो मैचों के लिए इंग्लैंड के कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को भी इस दल में शामिल किया गया है। यह सभी खिलाड़ी इस समय श्रीलंका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैच चेन्नई में होंगे जबकि बचे दो टेस्ट और पांच टी-20 मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे। इसके बाद तीन वनडे पुणे में होंगे। इंग्लैंड की टीम के बाकी खिलाड़ी अलग-अलग ग्रुप में 27 जनवरी को श्रीलंका से सीधे चेन्नई पहुंचेंगे। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के मद्देनजर चेन्नई पहुंचे इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों और टीम के अन्य सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा और उन्हें कुछ दिनों तक शहर के एक होटल में ठहराया जाएगा।
The post स्टोक्स-आर्चर समेत 15 सदस्यीय इंग्लिश क्रिकेट दल पहुंचा भारत appeared first on Bhavtarini.