Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

18 फरवरी को हो सकती है खिलाड़ियों की नीलामी, टूर्नामेंट का भारत में होना तय नहीं!

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को हो सकती है. बीसीसीआई के अधिकारी ने शुक्रवार यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा, ' नीलामी 18 फरवरी को हो सकता है. इसके लिए स्थल पर अभी फैसला होना है.' बीसीसीआई को अभी यह तय करना है कि आगामी आईपीएल का आयोजन भारत में होगा या नहीं. बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हालांकि बार-बार जोर देकर कहा है कि इसका आयोजन घरेलू मैदान पर करने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी. कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था. अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी वाली घरेलू श्रृंखला का सुचारू संचालन इस आकर्षक लीग के भारत में आयोजन का रास्ता साफ करेगा.


बता दें खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी जबकि चार फरवरी तक ट्रेडिंग विंडो (खिलाड़ियों का एक टीम से दूसरे टीम में ट्रांसफर) जारी रहेगा. टीमों से रिलीज किये गये खिलाड़ी में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (राजस्थान रॉयल्स) और ग्लेन मैक्सवेल (किंग्स इलेवन पंजाब) जैसे दिग्गज भी शामिल हैं. बता दें आईपीएल 2021 की ऑक्शन बेहद ही दिलचस्प होने वाली है क्योंकि लगभग सभी टीमों ने बड़े खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से पहले रिलीज कर दिया है. राजस्थान रॉयल्स ने तो अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को ही रिलीज कर दिया है, ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि उनपर कौन सी टीम दांव लगाती है. ग्लेन मैक्सवेल जैसे टी20 स्पेशलिस्ट भी टीम से रिलीज कर दिये गए हैं.
किस टीम के पास बचा है कितना पैसा?


आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले ये भी जान लेना जरूरी है कि हर फ्रेंचाइजी के पास कितना पैसा बचा है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है जिसके बाद उसके पास कुल 35.70 करोड़ रुपये बचे हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के पर्स में 22.90 करोड़ हैं. टीम ने कुल 6 खिलाड़ी रिलीज किये हैं. राजस्थान रॉयल्स ने 8 खिलाड़ियों को बाहर किया है और उसके पर्स में 34.85 करोड़ रुपये हैं. दिल्ली कैपिटल्स के पास 12.8 करोड़ रुपये हैं और उसने 6 खिलाड़ियों को बाहर किया है. हैदराबाद के पास 12.8 करोड़ रुपये बचे हैं और उसने पांच खिलाड़ियों को बाहर किया है. किंग्स इलेवन पंजाब ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और उसके पर्स में सबसे ज्यादा 53.2 करोड़ रुपये हैं. मुंबई इंडियंस ने 7 खिलाड़ियों को छोड़ दिया है और उनके पास 15.35 करोड़ रुपये बचे हैं. कोलकाता के पर्स में 10.85 करोड़ रुपये हैं.



Herald