

सिडनी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला गया. जहां टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और मैच को रोमांचक कर दिया. ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बौखलाहट साफ नजर आई. मैच में स्टीव स्मिथ पंत के गार्ड को पैर से मिटाते नजर आए. मार्नस लाबुशेन भी स्लेजिंग करते नजर आए. स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट फैन्स ने भी भारतीय खिलाड़ियों को अभद्र टिप्पणी कीं. कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी टीम इंडिया के लिए ऐसी भविष्यवाणी की, जो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई. जिस पर वीरेंद्र सहवाग ने उनको ट्रोल कर डाला.

मैच के चौथे दिन जिस वक्त ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी कर रहा था तो रिकी पोंटिंग ने कहा था कि दूसरी ईनिंग में टीम इंडिया 200 से ज्यादा रन नहीं बना पाएगा. लेकिन जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्होंने शानदार बल्लेबाजी दिखाई. ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा ने मिलकर टीम इंडिया के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया. उसके बाद सोशल मीडिया पर रिकी पोंटिंग ट्रेंड करने लगे. लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने मजेदार फोटो शेयर कर उनको ट्रोल किया.
ऑस्ट्रेलिया ने उम्मीद नहीं की थी कि टीम इंडिया इस टूर में शानदार परफॉर्म करेगा. पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने दूसरा मुकाबला जीता तो ऑस्ट्रेलिया हैरान रह गया. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भविष्यवाणी की थी कि भारत टेस्ट सीरीज 4-0 से हारेगा. दूसरा मैच जीतने के बाद उनको भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था. उसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि टीम इंडिया यह सीरीज 3-1 से हारेगा. रिकी पोंटिंग ट्रोल हुए तो उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने कहा था कि भारत 200 रन ही बना पाएगा. लेकिन पिच इतनी खराब नहीं हुई है. जिस तरह पंत खेले, वो शानदार अप्रोच है. यह गेम अभी भी चालू है.'https://t.co/Z8zqkzZGNe pic.twitter.com/hKPAa3FLoc
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 11, 2021
Herald