ब्रिसबेन
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 300वें खिलाड़ी बन गए हैं। ब्रिसबेन टेस्ट में इस युवा तेज गेंदबाज को भारतीय टीम में चुना गया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को अपने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सिडनी टेस्ट में हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन चोटिल हो गए थे। इस वजह से दो खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला है। नटराजन के अलावा स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर भी डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा शारदुल ठाकुर, मयंक अग्रवाल भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।
भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 100वें खिलाड़ी बालू गुप्ते थे जिन्होंने 1960 और 1961 में डेब्यू किया था इसके बाद नयन मोंगिया भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 200वें खिलाड़ी थे जिन्होंने 1993/94 में डेब्यू किया था।
The post भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 300वें खिलाड़ी बने नटराजन appeared first on Bhavtarini.