

भारत, कोरोना काल में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय सीरीज की अगुवाई करने को तैयार है। पांच फरवरी से दोनों टीमों के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होनी है, इसके बाद टी-20 और फिर वन-डे श्रृंखला खेली जाएगी। पितृत्व अवकाश पर गए भारतीय कप्तान विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है। इस सीरीज में कोहली अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं। महज 11 साल पुराने टेस्ट करियर में 7318 रन बना चुके विराट के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 19 टेस्ट में 1570 रन हैं। आगामी सीरीज में अगर वह 381 या इससे ज्यादा रन बना लेते हैं तो राहुल द्रविड़ को पछाड़ देंगे। इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन स्कोरर में राहुल फिलहाल नंबर-3 पायदान पर हैं, उनसे आगे सुनील गावस्कर और सबसे पहले सचिन तेंदुलकर का नाम है।

विराट कोहली का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बोलता है। 49.06 की औसत से वह अबतक पांच शतक और पांच अर्धशतक जमा चुके हैं। विराट फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। आगमी सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां विराट दो टेस्ट में 61 की औसत से 122 रन बना चुके हैं।
2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक, लेकिन 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ महज 15 रन ही बना पाए थे। जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड विराट को पांच-पांच बार आउट कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने भी विराट को पांच बार आउट किया है। इंग्लैंड के ही स्पिनर आदिल राशिद ने उन्हें चार बार आउट किया। विराट को इससे ज्यादा बार सात बार ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने आउट किया है।
Herald