Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब अख्तर बोले- 5 सेकेंड में बल्लेबाजों को डरा देते हैं बुमराह

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस वक्त दुनिया के चुनिंदा बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। बुमराह ने काफी कम वक्त में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपनी एक अलग जगह व पहचान बनाई है। बुमराह की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि वो मौजूदा समय के सबसे चतुर तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि बुमराह ने विरोधी टीम के बल्लेबाजों को छकाने की वो कला सीख ली है जो कभी उनके देश के तेज गेंदबाजों के पास थी। बुमराह की गेंदबाजी कौशल से प्रभावित शोएब ने कहा कि, वो भारत के शायद ऐसे पहले तेज गेंदबाज हैं तो पिच पर घास देखने के पहले इस बात का पता लगाने की कोशिश करते हैं कि, हवा की दिशा क्या है और वो कितनी गति से बह रही है।

ऐसी कला पहले पाकिस्तान के गेंदबाजों के पास थी और हमें पता था कि हम गेंदबाजी के दौरान हवा का इस्तेमाल किस तरह से कर सकते हैं। शोएब अख्तर ने वसीम अकरम, वकार युनूस और अपना नाम लेते हुए बताया कि वो किस तरह से गेंदबाजी करते हुए हवा की दिशा व उसकी रफ्तार का इस्तेमाल किया करते थे। उन्होंने कहा कि, वसीम भाई, मैं और वकार भाई हवा कि गति और दिशा देखकर तय किया करते थे कि किस एंड से गेंदबाजी करने पर हमें रिवर्स स्विंग प्राप्त होगी। हम ये भी जानते थे कि दिन के किस वक्त हमें कितनी स्विंग मिलेगी। अब मैं ये मानता हूं कि जसप्रीत बुमराह इन बातों के अच्छी तरह से जानते और समझते हैं और इसमें पूरी तरह से उन्होंने महारथ हासिल कर ली है।


अख्तर ने बुमराह को बेहद चतुर गेंदबाज भी करार दिया और कहा कि मो. आसिफ और मो. आमिर के बाद चतुराई के मामले में वो सबसे काबिल गेंदबाज हैं। वो सिर्फ पांच सेकेंड के अंदर ही बल्लेबाजों में खौफ पैदा कर देते हैं। वो अपनी विकेट लेने की क्षमता की वजह से अपने रनअप के वक्त ही गेंदबाजों के मन में डर भर देते हैं। उन्होंने बुमराह को मौजूदा समय में वर्ल्ड का सबसे स्मार्टेस्ट गेंदबाज करार दिया।



Herald