Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का 50 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले इंडियन

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी से अभी तक काफी प्रभावित किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले गिल ने ब्रिसबेन टेस्ट के आखिरी दिन पचासा जड़कर सुनील गावस्कर का 50 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। सबसे कम उम्र में भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज गिल बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में लिटिल मास्टर गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। गिल ने 21 साल, 133 दिन की उम्र में यह कारनामा किया।


वहीं बात अगर गावस्कर की करें तो उन्होंने 21 साल, 243 दिन की उम्र में ऐसा किया था। गावस्कर ने 1970-71 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए अपने डेब्यू टेस्ट में चौथी पारी में नॉटआउट 67 रनों की पारी खेली थी। गिल का यह तीसरा टेस्ट मैच है, इसके साथ ही उन्होंने अपना बेस्ट टेस्ट स्कोर भी इस पारी में पार कर लिया। गिल ने इससे पहले इसी दौरे पर 50 रनों की पारी खेली थी।

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 369 रन बनाए थे, जवाब में भारत ने पहली पारी में 336 रन बनाए। 33 रनों की बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 294 रनों पर सिमट गई और इस तरह से भारत को जीत के लिए 328 रनों का लक्ष्य मिला है। अगर स्टार्क आगे गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं, तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है।



Herald