Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पापा के लिए बेहद लकी निकली कोहली की बेटी, जन्म के 6 दिन बाद ही विराट ने बनाया ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर 11 जनवरी को ही नन्ही परी ने कदम रखा है। विराट की बेटी के जन्म के बाद अब उनके नाम एक नया रिकॉर्ड बना है। उन्होंने एशिया में सबसे ज्यादा इंस्टा फॉलोवर्स बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। कोहली के अब इंस्टा पर 90 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ऐसा करने वाले विराट एशिया के सबसे पहले और दुनिया के चौथे खिलाडी बन गए हैं। बता दें कि फिलहाल फैंस अपने पसंदीदा सेलेब्स से डायरेक्ट कनेक्ट होने के लिए इंस्टा का ही सहारा लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, इंडिया के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें फैंस सबसे ज्यादा इंस्टा पर पसंद कर रहे हैं।


इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विराट कोहली का ही है। 90 मिलियन फॉलोवर्स का रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने रिकॉर्ड ही बना डाला है। क्रिकेट में तो वो कई रिकार्ड्स बना ही चुके हैं। अब इसमें भी विराट ने बाजी मारी है।


अपने इंस्टा अकाउंट पर विराट काफी एक्टिव रहते हैं। एक पोस्ट के बदले उन्हें काफी आपसी भी मिलते हैं। 90 मिलियन फॉलोवर्स का रिकॉर्ड इससे पहले इंडिया में कोई नहीं बना पाया। बेटी के जन्म की खबर के बाद उनके फॉलोवर्स में और बढ़त हुई।


विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में नाम आता है रोहित शर्मा का। बात अगर इंस्टा फॉलोवर्स की करें तो उनके 17.2 मिलियन फॉलोवर्स है। लोग रोहित की लाइफ और उनके फैमिली मोमेंट्स की फोटोज काफी एन्जॉय करते हैं। अपने सोशल मीडिया पर वो काफी फनी पोस्ट्स शेयर करते हैं। आईपीएल के दौरान उनके फॉलोवर्स की संख्या में काफी तेजी देखी गई थी।


हार्दिक पांड्या भी इंस्टाग्राम ओर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होने एक्ट्रेस नताशा से शादी के बाद अपने फॉलोवर्स को शॉक कर दिया था। उनके इंस्टा पर 15.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं। हार्दिक अपने फैशन स्टेटमेंट की वजह से इंस्टा पर चर्चित हैं। साथ ही अब अपने बेटे के साथ क्यूट मोमेंट्स की फोटोज शेयर करते रहते हैं। उनके पोस्ट्स को लोग काफी पसंद करते हैं।


शिखर धवन यानी गब्बर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। भले ही क्रिकेट में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखा लेकिन उनके फैंस उनका साथ कभी नहीं छोड़ते। आने मैदान की सफलता के साथ साथ निजी जिंदगी के मोमेंट्स भी वो इंस्टा पर शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।


इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल है। धनश्री के साथ सगाई के बाद से वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं। उन्हें इंस्टा पर 5.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अपने स्पोर्ट्स मोमेंट्स के अलावा यूजी ने हाल ही में अपनी शादी और हनीमून की फोटोज इंस्टा पर पोस्ट की, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।


ये तो रही उन क्रिकेटर्स की लिस्ट जिसे अभी सबसे ज्यादा फॉलो किया जा रहा है। लेकिन फॉलोवर्स की इस लिस्ट में 30 मिलियन लोग शामिल है। हाल ही में धोनी ने अपने फ़ार्म में स्ट्रॉबेरी उगाने का वीडियो पोस्ट किया है।



Herald