Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की अच्छी शुरुआत दो विकेट पर 96 रन

सिडनी
अनुभवी स्टीव स्मिथ के 27वें टेस्ट शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने रविंद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के बावजूद भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां अपनी पहली पारी में 338 रन बना भारत ने इसके जवाब में सहज शुरुआत करके दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए थे। वह अभी ऑस्ट्रेलिया से 242 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा (9) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (5) रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई पारी का आकर्षण स्मिथ के 131 रन रहे जिसके लिए उन्होंने 226 गेंदों का सामना किया तथा 16 चौके लगाए। उनके अलावा मार्नस लाबुशेन (91) और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे विल पुकोवस्की (62) ने उपयोगी योगदान दिया। स्मिथ और लाबुशेन ने तीसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की।

शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर की पहली हाफ सेंचुरी बनाई। उन्होंने 50 रन की पारी खेली वहीं उपकप्तान रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हुए।

 

The post भारत की अच्छी शुरुआत दो विकेट पर 96 रन appeared first on Bhavtarini.