Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BBL 10: इस क्रिकेटर के तूफान में उड़े गेंदबाज, 30 छक्के लगाकर तोड़ा बिग बैश का रिकॉर्ड

नई दिल्ली. जिस खिलाड़ी को इंग्लैंड की टीम ने पिछले 2 सालों से वनडे और टी20 टीम से बाहर किया हुआ है वो ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग (BBL 10) में अपने बल्ले से धमाल मचा रहा है. बात हो रही है एलेक्स हेल्स की जिन्होंने बिग बैश लीग में एक बार फिर अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सिडनी थंडर को एक और मैच जिता दिया. मंगलवार को एलेक्स हेल्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 39 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. हेल्स की इस पारी के दम पर सिडनी थंडर ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से रौंद दिया. बारिश से बाधित मुकाबले में एडिलेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 115 रन बनाए, जवाब में सिडनी थंडर ने ये लक्ष्य 11 गेंद पहले ही हासिल कर लिया.

सिडनी थंडर की शुरुआत बेहद खराब रही थी, उस्मान ख्वाजा पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए लेकिन इसके बाद कप्तान कैलम फर्गुसन और एलेक्स हेल्स ने एडिलेड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. एलेक्स हेल्स और कैलम फर्गुसन दोनों ने ही महज 72 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी. कप्तान फर्गुसन ने नाबाद 46 रन बनाए.


बता दें एलेक्स हेल्स ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान बिग बैश लीग का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. एलेक्स हेल्स ने एडिलेड के खिलाफ 4 छक्के लगाए और इसी के साथ उन्होंने इस सीजन में कुल 30 छक्के लगा दिये. वो बिग बैश के एक सीजन में 30 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. एलेक्स हेल्स इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 535 रन बना चुके हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 41.15 है. वो एक शतक और 2 अर्धशतक भी ठोक चुके हैं. एलेक्स हेल्स की ऐसी बल्लेबाजी उन्हें आईपीएल 2021 में बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिला सकती है. उनकी ये फॉर्म कई फ्रेंचाइजियों को अपनी ओर जरूर खींचेगी



Herald