Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI दे सकता है मंजूरी, 50% दर्शकों को मिल सकती है स्टेडियम में एंट्री

 नई दिल्ली 
भारत में कोविड-19 महामारी ब्रेक के बाद पहली बार इंटरनैशनल क्रिकेट बहाल होने जा रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है,जिसके पहले दो मैच चेन्नई में और आखिरी दो टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेले जाने हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म हो चुकी है और अब इंडियन क्रिकेट फैन्स को इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का इंतजार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस टेस्ट सीरीज में स्टेडियम में 50 फीसदी दर्शकों को आने की मंजूरी दे सकता है। इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

 बीसीसीआई सूत्र ने कहा, 'अभी तक जो बात चल रही है हम चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान 50 फीसदी दर्शकों को एंट्री दे सकते हैं। हम इस मामले में दोनों क्रिकेट बोर्ड और हेल्थ अथॉरिटी के संपर्क में हैं। अगर आप दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देते हैं तो उनको जरूरी प्रिकॉशन लेने होंगे। अगर ऐसा हो जाता है तो आईपीएल के दौरान भी दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री मिल पाएगी।' 

The post BCCI दे सकता है मंजूरी, 50% दर्शकों को मिल सकती है स्टेडियम में एंट्री appeared first on Bhavtarini.