

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर बेटी ने जन्म लिया है. विराट और अनुष्का ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी. बॉलीवुड कलाकारों से लेकर फैंस तक ने विराट और अनुष्का को बेटी के जन्म पर ढेर सारी बधाइयां दी थीं. वहीं, हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट शेयर की है, जिनके घर बेटी ने जन्म लिया. इस लिस्ट में लिखा था कि विराट और अनुष्का की भी बेटी है. ऐसा लग रहा है, जैसे भविष्य की महिला क्रिकेट टीम तैयार हो रही है.
इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने भी एक लाइन जोड़ दी. अमिताभ बच्चन ने इस लिस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "धोनी की भी बेटी है तो क्या वह इस महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन होगी?" बता दें कि बिग बी द्वारा शेयर की गई लिस्ट में लिखा था,"रायना- बेटी, गंभीर- बेटी, रोहित- बेटी, शमि- बेटी, अश्विन- बेटी, रहाणे- बेटी, जाडेजा- बेटी, पुजारा-बेटी, साहा- बेटी, भज्जी- बेटी, नटराजन- बेटी, उमेश यादव- बेटी और अब विराट और अनुष्का शर्मा के घर भी बेटी ने जन्म लिया है. भविष्य की महिला क्रिकेट टीम तैयार हो रही है.T 3782 - An input from Ef laksh ~
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 13, 2021
"... and Dhoni also has daughter .. will she be Captain ? ????'' pic.twitter.com/KubpvdOzjt
T 3782 - An input from Ef laksh ~
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 13, 2021
"... and Dhoni also has daughter .. will she be Captain ? ????'' pic.twitter.com/KubpvdOzjt
अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर किये गए इस ट्वीट पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, "आप क्रिकेट में भी परिवारवाद लाना चाहते हैं? यह खेल है, जहां केवल प्रतिभा बोलती है, बुलीवुड की तरह नहीं..." बता दें कि अपनी नन्ही बेटी को लेकर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पापाराजी से अपील की कि वह उनकी बेटी की तस्वीरें न खीचें. उन्होंने कहा कि हम हमेशा यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको सारे आवश्यक कंटेंट मिल जाएं. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि फिलहाल हमारे बच्चे के संबंध में आप कोई भी कंटेंट कैरी ना करें.
Herald