

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन जिस तरह से भारत के मध्यक्रम बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के 407 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया एक समय पर हार के कगार पर थी और चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद मैच उसके हाथ से निकलता दिख रहा था। लेकिन तब बल्लेबाज हनुमा विहारी ने मांशपेशियों में खिंचाव के बावजूद टीम को संभाला और एक छोर पर टिके रहे। विहारी ने हालांकि इस दौरान रन कम बनाए लेकिन अश्विन के साथ मिलकर उन्होंने टीम के लिए अटूट साझेदारी की और आखिरी वक्त तक मैदान में टिके रहे। उनकी इस पारी और अश्विन के साथ की गई साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम मैच को ड्रॉ करवाने में सफल रही। विहारी ने चोट के बावजूद बल्लेबाजी की और 161 गेंदें खेलकर नाबाद 23 रन बनाए।
उधर जहां विहारी के इस जुझारूपन और जीवटता ने सभी का दिल जीता तो वहीं बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो उनसे नाराज दिखे। सुप्रियो ने ट्वीट करते हुए हनुमा विहारी की बल्लेबाजी की शिकायत की और उनकी धीमी बल्लेबाजी को कोसते हुए उसे क्रिकेट की हत्या तक कह डाला। सुप्रियो ने लिखा, 'सात रनों के लिए 109 गेंदें खेलना! हनुमा बिहारी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए ना केवल भारत के लिए किसी भी संभावना को मार दिया है, बल्कि क्रिकेट की भी हत्या कर दी है। बीजेपी नेता ने आगे लिखा कि मुझे मालूम है कि मुझे क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता है।Playing 109 balls to score 7 !That is atrocious to say the least•Hanuma Bihari has not only killed any Chance for India to achieve a historic win but has also murdered Cricket.. not keeping win an option, even if remotely, is criminal.
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) January 11, 2021
PS: I know that I know nothing abt cricket
सुप्रियो का यह ट्वीट क्रिकेट फैंस को भी रास नहीं आया और उन्होंने उनकी जमकर आलोचना की और क्रिकेट छोड़कर राजनीति पर ध्यान लगाने तक की सलाह दे डाली। वहीं खुद हनुमा विहारी ने भी बीजेपी नेता के ट्वीट पर रिप्लाई किया। विहारी ने अधिक ना लिखते हुए सिर्फ दो शब्दों का इस्तेमाल किया और बाबुल की एक बड़ी गलती को उजागर करते हुए करारा जवाब दिया। हनुमा ने उन्हें याद दिलाया कि उनका उपनाम 'विहारी' है नाकी 'बिहारी' हनुमा के जवाब देने के इस अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा और देखते ही देखते उनके इस रिप्लाई को 36 हजार से अधिक लाइक और 10 हजार से ज्यादा रिट्वीट मिल गए। हनुमा और सुप्रियो के इस ट्वीट को टीम के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भी शेयर किया और बीजेपी नेता का मजाक बनाया।Playing 109 balls to score 7 !That is atrocious to say the least•Hanuma Bihari has not only killed any Chance for India to achieve a historic win but has also murdered Cricket.. not keeping win an option, even if remotely, is criminal.
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) January 11, 2021
PS: I know that I know nothing abt cricket
ROFLMAX!! ???????????? pic.twitter.com/gIHpngYg3E
— Ashwin ???????? (@ashwinravi99) January 13, 2021
Herald