Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टेस्ट टीम का नया उप-कप्तान बना ये खिलाड़ी, चेतेश्वर पुजारा इस पद से हटाए गए

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली भारत वापस लौट गए तो इसके बाद टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे बने जो पहले टीम के नियमित उप-कप्तान थे। इसके बाद दूसरे टेस्ट के लिए टीम का उप-कप्तान मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को बनाया गया, लेकिन तीसरे टेस्ट मैच के लिए अब उनकी जगह टीम का नया उप-कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया है। रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट के लिए वापसी कर चुके हैं और उम्मीद की जा रही है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिलेगा। रोहित को टेस्ट उप-कप्तान बनाए जाने की घोषणा बीसीसीआइ ने की।


रोहित शर्मा ने नियमित सलामी बल्लेबाज के रूप में केवल पांच टेस्ट मैच खेले हैं और नवंबर 2019 से टेस्ट क्रिकेट भी नहीं खेला है. इसके बावजूद रोहित शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार टीम प्रबंधन ने पहले ही यह फैसला कर लिया था कि अगर रोहित फिट होकर टीम से जुड़ेंगे तो वह उपकप्तान होंगे.

इस मामले से जुड़े बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'विराट की गैरमौजूदगी में अजिंक्य के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम के उपकप्तान को लेकर कोई भी संदेह नहीं था. यह हमेशा रोहित ही थे और पुजारा को यह जिम्मेदारी तब तक के लिए सौंपी गई थी जब तक रोहित टीम से नहीं जुड़े थे. अधिकारी ने कहा, रोहित लंबे समय से सीमित ओवरों के प्रारूप में भारतीय टीम के उपकप्तान है. ऐसे में यह जाहिर है कि विराट की गैरमौजूदगी में वह टीम के नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगे.



Herald