Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिता के निधन पर हार्दिक पंड्या ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा-आपको हर दिन याद करूंगा

नई दिल्ली. भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल के पिता हिमांशु पंड्या का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 71 वर्ष के थे. पिता के निधन के एक दिन बाद हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है. बता दें कि हिमांशु ने अपने बेटों की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई थी.

पंड्या ने रविवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरे पिता, मेरे हीरो. आपको खो देने की बात को स्वीकार करना जिंदगी की सबसे कठिन चीजों में से एक है. लेकिन आपने हमारे लिए इतनी बड़ी यादें छोड़ दी हैं कि हम केवल कल्पना कर सकते हैं कि आप मुस्कुरा रहे हैं. आपके बेटे जहां खड़े हैं, वे आपकी मेहनत और आत्मविश्वास की वजह से हैं. आप हमेशा खुश थे. आपके बिना अब घर में इंटरटेनमेंट कम होगा. हम आपसे प्यार करते हैं और हमेशा करेंगे. आपका नाम हमेशा ऊपर रहेगा. लेकिन मुझे एक बात पता है, आप हमें ऊपर से उसी तरह से देख रहे हैं, जिस तरह से आपने यहां किया था.

उन्होंने आगे लिखा, "आपको हम पर गर्व था लेकिन डैडी हम सभी को इस बात पर गर्व है कि आपने अपना जीवन जिया! जैसे कि मैंने कल कहा था हार्दिक ने कहा, ‘आपको हम पर गर्व था, लेकिन डैडी हम सभी को इस बात पर गर्व है कि आपने हमेशा अपना जीवन जिया! जैसे कि मैंने कल कहा था और एक बार फिर कहूंगा कि मैं आपको अपनी जिंदगी के हर दिन मिस करूंगा. श्रद्धांजलि मेरे किंग. लव यू डैडी"



Herald