

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से खेला जाएगा। इसको लेकर टीम इंडिया ने मंगलवार से प्रैक्टिस शुरू कर दी है। दोनों टीम के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा मैच ड्रॉ रहा था। ऐसे में आखिरी टेस्ट जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी।BCCI ने प्रैक्टिस के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए। कैप्शन में लिखा- सिडनी में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया था। टीम अब फिर एकजुट होकर मैदान पर प्रैक्टिस के लिए उतरी। अब गाबा (ब्रिस्बेन) के मैदान पर आखिरी मुकाबले के लिए तैयारी शुरू हुई।
चोटिल बुमराह की जगह शार्दूल को मौका मिल सकता है
प्रैक्टिस सेशन में कोच रवि शास्त्री सभी खिलाड़ियों से बात करते दिख रहे हैं। उप-कप्तान रोहित शर्मा भी युवा खिलाड़ियों को समझाइस देते दिखाई दे रहे। प्रैक्टिस सेशन में शार्दूल ठाकुर के साथ जसप्रीत बुमराह भी नजर आए। बुमराह चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह शार्दूल को मौका मिल सकता है।After an epic fightback in Sydney, it is time to regroup. We have begun our preparations for the final Test at the Gabba! #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/oAUJboM5bH
— BCCI (@BCCI) January 13, 2021
सीरीज के आखिरी टेस्ट से पहले टीम के लिए मुश्किलें
सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। ऑस्ट्रेलिया टूर पर अब तक 9 खिलाड़ी इंजर्ड हो चुके हैं। इनमें मोहम्मद शमी, उमेश यादव, लोकेश राहुल, हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मयंक अग्रवाल शामिल हैं। इनमें से बुमराह, विहारी, जडेजा, राहुल, शमी और उमेश सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
Herald