Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेटी के पापा बनने पर रोहित ने कुछ ऐसे दी कप्तान विराट कोहली को बधाई

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोमवार को पिता बने। विराट ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की। विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया। विराट ने बताया कि बेटी और मां दोनों स्वस्थ हैं। लिमिटेड ओवर फॉर्मैट में टीम इंडिया के उप-कप्तान और विराट के साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा ने उन्हें खास अंदाज में इसकी बधाई दी है।


रोहित ने ट्विटर पर लिखा, 'यह अद्भुत एहसास है। दोनों को बधाई। भगवान आप पर कृपा बनाए रखे।' इससे पहले विराट ने ट्वीट किया था, 'हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज (सोमवार) दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह 'चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।


आपको बता दें कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही भारत लौट आए थे। उन्होंने वनडे और टी-20 इंटरनैशनल सीरीज के बाद पहले टेस्ट मैच में टीम की अगुवाई की थी। इसके बाद वह पैटरनिटी लीव पर घर लौट आए थे। विराट और अनुष्का की मुलाकात ऐड शूट के दौरान हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2011 को इटली में शादी की थी।



Herald