

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज अब तक फैन्स के लिहाज से काफी जबरदस्त रही है, जिसमें दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर चल रही हैं। सीरीज का तीसरा मैच सिडनी में खेला जाना है। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। सिडनी में उमेश यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में किस तेज गेंदबाज को मौका मिलेगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। उमेश यादव की जगह टेस्ट टीम में शामिल किए गए टी. नटराजन ने ट्विटर पर टेस्ट जर्सी में फोटो शेयर की है, जिसके बाद फैन्स ऐसे कयास लगा रहे हैं कि नटराजन को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे, टी20 इंटरनैशनल के बाद टेस्ट में भी डेब्यू करने का मौका मिल जाएगा।
A proud moment to wear the white jersey ???????? Ready for the next set of challenges ????????#TeamIndia @BCCI pic.twitter.com/TInWJ9rYpU
— Natarajan (@Natarajan_91) January 5, 2021
नटराजन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'भारत के लिए सफेद जर्सी पहनना गर्व की बात, अगली चुनौती के लिए तैयार हूं।' उमेश यादव दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। उमेश यादव इसके बाद बचे हुए दोनों टेस्ट मैच से बाहर हो गए और स्वदेश लौट गए। नटराजन को बैक-अप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं।
नटराजन के लिए यह ऑस्ट्रेलियाई दौरा कभी ना भूलने वाला होगा। उन्हें नेट गेंदबाज के तौर पर ऑस्ट्रेलिया लाया जा रहा था। वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद उन्हें टी20 टीम में शामिल किया गया। इसके बाद नटराजन को सैनी के बैकअप के तौर पर वनडे टीम में जगह मिली। उन्होंने सीरीज के आखिरी वनडे में टीम इंडिया के लिए इंटरनैशनल डेब्यू किया। इसके बाद नटराजन तीन मैचों की टी20 सीरीज के भी सभी मैच खेले।
Herald