Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिराज ने किया खुलासा- राष्ट्रगान के दौरान क्यों रोक नहीं पाए आंसू

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सिडनी की पिच को बल्लेबाजी के मुफीद बताते हुए कहा कि इससे स्पिनरों को जो टर्न मिल रहा है, उससे उनकी टीम को तीसरे टेस्ट में आगे काफी उम्मीद लगी हुई है. पिछले टेस्ट में पदार्प करने वाले सिराज ने कहा, ‘यह बहुत ही सपाट विकेट है. हमारी योजना ज्यादा कुछ आजमाने के बदले दबाव बनाने की थी, क्योंकि यह बल्लेबाजों के लिए बहुत ही आसान विकेट है. पिछले मैचों की तुलना में यहां बाउंसर भी प्रभावी नहीं हो रहे.

26 साल के सिराज ने कहा, ‘पिच की प्रकृति (बल्लेबाजी के लिए आसान) को देखकर बल्लेबाज बाहर आकर खेले, लेकिन दिन के अंत में गेंद तेजी से टर्न ले रही थी तो वे क्रीज पर ही रहे.’ उन्होंने कहा, ‘देखते हैं अगले दिन क्या होता है. जब मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजा तो सिराज की आंखें डबडबा गईंं जो अपने पिता के बारे में सोच रहे थे, जिनका नवंबर में निधन हो गया था. इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए खेलने के सपने को पूरा करने के लिए तब ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने का फैसला किया था.

गुरुवार को कैमरे में कैद हुए इस भावुक क्षण के बारे में पूछने पर सिराज ने कहा, ‘उस समय पिता की याद आ गई. मैं बहुत भावुक था. वह मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते थे.’ उन्होंने कहा, ‘काश वह मुझे भारत के लिए खेलते हुए देख पाते.



Herald