Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रैड हॉग की भविष्यवाणी, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया जीतेगी टेस्ट सीरीज

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत की भविष्यवाणी की है। हॉग ने कहा है कि टीम इंडिया, इंग्लैंड के चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 या फिर 3-1 से अपने नाम करेगी। इस दिग्गज गेंदबाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि टीम इंडिया सीरीज को 3-0 या 3-1 से अपने नाम करने में सफल रहेगी।

मेरा मानना है कि इंग्लैंड का दिन अहमदाबाद में तीसरे टेस्ट मैच में होगा। मगर, मुझे लगता है कि भारतीय टीम वापसी करेगी और अहमदाबाद में चौथे और आखिरी टेस्ट में जीत हासिल करेगी।' हॉग ने आगे कहा, 'भारत पक्का ही चेन्नई में होने वाले पहले दोनों टेस्ट मैचों को जीतने में सफल रहेगा। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो रही है।

The post ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रैड हॉग की भविष्यवाणी, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया जीतेगी टेस्ट सीरीज appeared first on Bhavtarini.