सिडनी
पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा कि टिम पेन का कोई विकल्प नहीं होने पर 2018 में गेंद से छेड़खानी प्रकरण में शामिल होने के बावजूद स्टीव स्मिथ को फिर ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया जा सकता है। पेन की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया।
चैपल ने ‘वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोटर्स’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर परिस्थितियां ऐसी बनी तो उन्हें फिर कप्तान बनाया जा सकता है।’ उन्होंने सवाल दागा कि डेविड वॉर्नर के कप्तान बनने पर आजीवन प्रतिबंध है लेकिन स्मिथ पर क्यों नहीं है जबकि गेंद से छेड़खानी मामले में उनकी भूमिका बड़ी थी।
The post भारत से हार के बाद फिर स्मिथ को कप्तान बनाने की मांग appeared first on Bhavtarini.