Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वसीम जाफर ने फिर भेजा कप्तान अजिंक्य रहाणे को 'सीक्रेट' मैसेज, फैन्स हुए कन्फ्यूज

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वसीम जाफर संन्यास लेने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। कभी अपने मीम तो कभी टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए गुप्त संदेश मैसेज देने का वजह से जाफर चर्चा में रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले अपना गुप्त संदेश देने के बाद अब तीसरे मैच से पहले भी उन्होंने रहाणे के लिए अपना मैसेज देकर टीम के बल्लेबाजी क्रम का सुझाव दिया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी में 7 से 11 जनवरी के बीच खेला जाना है। भारतीय टीम ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में मेजबान पर जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की थी। अब तीसरे मैच में टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी। मैच में उतरने से पहले कप्तान रहाणे के लिए पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने एक पहेली से माध्यम से बल्लेबाजी क्रम का सुझाव दिया है। जाफर ने 4 जनवरी को ट्विटर पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा था सिडनी टेस्ट से लिए शुभकामनाएं और रहाणे आप मेरा यह मैसेज समझें। वैसे जाफर ने इस मैसेज में इशारों में केएल राहुल, शुभमन गिल, रोहित शर्मा और कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम लिखा।


फिल्टर कॉफी से जाफर का मतलब केएल राहुल का था जो एक टीवी के चैट शो पर जाने के बाद विवादों में आए थे। वहीं मछली के सांस लेने मतलब शुभमन गिल से था इसके बाद चेतेश्वर पुजारा को बल्लेबाजी क्रम में उतारने का सुझाव दिया। ओल्ड पल से जाफर का मतलब रोहित शर्मा थे जबकि डोम्बीवली से उनका इशारा कप्तान रहाणे की तरफ था। जो बल्लेबाजी क्रम रहाणे को तीसरे टेस्ट के लिए जाफर ने सुझाया वो राहुल और गिल को बतौर ओपनिंग में उतारने का था। वहीं इसके बाद तीसरे नंबर पर पुजारा, चौथे स्थान पर रोहित शर्मा और खुद रहाणे को पांचवें नंबर पर आने के लिए कहा।



Herald