

ब्रिसबेन टेस्ट के पांचवें दिन चेतेश्वुर पुजारा चोट के बावजूद भारत के लिए जुझारू पारी खेलते हुए नजर आए. दो बार गेंद उनके सिर पर जा लगी. इसके बाद भी पुजारा नहीं रुके. फिर एक बाउंसर गेंद उनकी उंगली पर भी लगी. पुजारा दर्द से परेशान होने के बावजूद भी मैदान छोड़कर नहीं हटे.
सोशल मीडिया पर फैन्स पुजारा के इस जज्बे की जमकर तरीफ कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को एक के बाद एक बाउंसर डाल हर कीमत पर मैच जीतना चाहते हैं. वहीं, भारत भी पूरी तैयारी के साथ बल्लेबाजी के लिए आया है.आज का दिन चेतेश्वर पुजारा के लिए बेहद खराब रहा. 33वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पुजारा के हेलमेट के पिछले हिस्से पर जा लगी. वो कनकशन टेस्ट के बाद फिर बल्लेबाजी करने लगे.Pujara gets hit again ????
— 7Cricket (@7Cricket) January 19, 2021
He's facing a barrage at the moment but he keeps continuing #AUSvIND pic.twitter.com/4vvTn6l1Bm
Pujara in a lot of pain, clutching his fingers after a brutal lifter from Hazlewood collects him on the glove #AUSvIND pic.twitter.com/kPvAjVEAFk
— 7Cricket (@7Cricket) January 19, 2021
इसके बाद पुजारा जब 19 रन पर खेल रहे थे तो जोश हेजलवुड की गेंद उनकी कोहनी पर जा लगी. पुजारा इसके बावजूद भी नहीं रुके. फिर हेजलवुड की उछाल भरी गेंद पुजारा की उंगली पर लगी. जिसके कारण वो दर्द से कर्राने लगे.टीम फीजियोफीजियो भी मैदान पर आ गए. कुछ ही मिनट के बाद पुजारा फिर बल्लेबाजी करने लगे. इस दौरान वो कई बार दर्द से परेशान होते नजर आए.पुजारी की कमजोरी का फायदा उठाते हुए कंगारू बल्लेबाज उनपर और घातक तरीके से प्रहार करने लगे. 49वें ओवर में पुजारा के हेलमेट पर दूसरी बार गेंद लगी. इस सब के बावजूद भी पुजारा डटकर मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
Herald