मुंबई
भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर आर. अश्विन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा हाल ही में स्थापित महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में हैं.
अश्विन और पंत के अलावा भारत के मोहम्मद सिराज और टी. नटराजन भी पुरस्कार की दौड़ में हैं. इन सभी ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी. आईसीसी ने कहा कि पूरे वर्ष हर प्रारूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला और पुरूष क्रिकेटरों को यह पुरस्कार दिया जाएगा.
जनवरी महीने के लिए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज, दक्षिण अफ्रीका के मरिजाने कैप और नादिन डे क्लेर्क और पाकिस्तान की निदा डार भी दौड़ में हैं.
The post महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में पंत और अश्विन सिराज और नटराजन appeared first on Bhavtarini.