बैंकॉक
भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत गुरुवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में अपने दूसरे दौर के मैचों में हार के बाद नॉकआउट चरण से लगभग बाहर हो गए। एक सप्ताह पहले ही वर्ल्ड चैंपियन सिंधु को रतचानोक इंतानोन के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
इस बार भी किस्सा वैसा ही रहा और उन्हें तीसरी वरीयता प्राप्त थाइलैंड की खिलाड़ी से 18-21, 13-21 से हार झेलनी पड़ी। वहीं श्रीकांत को ताईवान के वांग जु वेई के खिलाफ एक गेम से बढ़त बनाने के बाद हार मिली, इस मैच से पहले उनका दुनिया के 12वें नंबर के खिलाफ जीत का रेकॉर्ड 3-0 था।
वांग ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 19-21, 21-9, 21-19 से जीत दर्ज की। हर ग्रुप से केवल दो शीर्ष खिलाड़ी ही सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे जिससे दो-दो हार से भारतीय खिलाड़ियों का टूर्नमेंट में सफर लगभग खत्म हो गया।
The post श्रीकांत और सिंधु हार के बाद नॉकआउट से लगभग बाहर appeared first on Bhavtarini.