Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली और अनुष्का जैसी ही तेवर वाली होगी बिटिया- ज्योतिषाचार्य

नई दिल्ली: क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा की बेटी उनके तेवर जैसी ही होगी. सुंदर आकर्षक और उर्जावान होगी. भीड़ में अलग पहचान पाएगी. 11 जनवरी 2021 को पौष मास की मासशिवरात्रि को हुआ है. सोमवार और शिवरात्रि का अद्भुत संयोग बिटिया को अत्युत्म भाग्य प्रदान करने वाला है. बिटिया की रुचि फिल्मों से ज्यादा खेलों में रखने वाला है. संभव है विरुष्का की संतान भारत में खेलों में बड़ी ख्याति हासिल करे. बिटिया की राशि वृश्चिक है. राशि स्वामी मंगल है. मंगल को ग्रहों में सेनापति माना जाता है. विराट स्वयं महान खिलाड़ी हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं. ग्रहों के आधार पर कहा जा सकता है कि बिटिया पर उनका गहरा प्रभाव रहेगा. वे स्वयं उसके सबसे बड़े आइडियल होंगे.


सामान्य गुणों में बिटिया चंचल, बातूनी, सुनयना और उत्साहित रहने वाली होगी. राशि स्वामी मंगल मेष राशि में है. इसके स्वामी भी मंगल देव हैं. वे जातक को एटीट्यूड वाला बनाते हैं. विरुष्का का एटीट्यूड भी बहुत शानदार और फैंस की दिल जीतने वाला है. बिटिया का जन्म बुध के नक्षत्र ज्येष्ठा में हुआ है. इस नक्षत्र की शांति भी अनिवार्य होती है.विराट कोहली ने ट्वीट कर बेटी के जन्म होने की जानकारी दी. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ''आपको यह बताने में बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी ने जन्म लिया है. आप सभी का आपके प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिये शुक्रिया.''


विराट कोहली ने कहा, 'अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम अपने जीवन का नया अध्याय शुरू होने को लेकर बेहद खुश हैं. उम्मीद है कि इस समय आप हमारी निजता का ख्याल रखेंगे.



Herald