Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सामने आई विराट-अनुष्का की बेटी की पहली तस्वीर, भाई विकास ने की शेयर

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर नन्ही परी आई है. उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुंबई में बेटी को जन्म दिया है. अपने पहले बच्चे के जन्म पर कोहली काफी खुश हैं. वहीं सोशल मीडिया पर विराट की बेटी की पहली झलक फैंस के सामने आई है. जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.


दरअसल विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने विराट और अनुष्का शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है. तस्वीर शेयर करने के साथ ही विकास कहली ने लिखा 'खुशी की लहर...घर में परी.' इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही शुभकामना संदेश भी भेजे जा रहे हैं. तस्वीर में विराट की बेटी नन्हें पैरों को देखा जा सकता है.वहीं विराट कोहली ने भी ट्वीट कर अपने पिता बनने की जानकारी दी है. उन्होंने कहा, "हम दोनों को यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर बेटी हुई है. हम आपके प्यार और शुभकामनओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं. हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस वक्त हमें थोड़ी प्राइवेसी चाहिए."


गौरतलब है कि विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए ही पैटरनिटी लीव पर ऑस्ट्रेलिया से वापस स्वदेश आ गए थे. वनडे और टी20 सीरीज खेलने के बाद उन्होंने एडिलेड में हुए पहले टेस्ट में भी हिस्सा लिया था. लेकिन इसके बाद वह आखिरी तीन टेस्ट छोड़कर भारत वापस आ गए थे.कोहली ने पिछले साल अगस्त में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी. विराट और अनुष्का के बारे में यह खुलासा होने के बाद दोनों ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे. फैंस के बीच दोनों की जिंदगी के इस बड़े पड़ाव को लेकर खुशी और उत्साह था. अब जब 'विरुष्का' की बेटी दुनिया में आ गई है तो सभी को उसकी पहली झलक पाने का इंतजार है.


Herald