Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सौरव गांगुली, कहा- अब बेहतर महसूस कर रहा हूं

नई दिल्ली: बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. अस्पताल से बाहर आने के बाद सौरव गांगुली ने बताया कि अब मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं. 48 साल के गांगुली को बीते शनिवार को हल्का दिल का दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के वुडलेंड्स अस्पताल में भर्ती किया गया था.


वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सौरव गांगुली ने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा, ''अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं. मैं इलाज के लिए अस्पताल में डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करता हूं. अब मैं बिल्कुल ठीक हूं." फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गांगुली को घर पर आराम करना होगा. इस दौरान घर पर ही गांगुली की सेहत का ध्यान रखा जाएगा.


कुछ दिनों बाद होगी एंजियोप्लास्टी


वुडलेंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ रूपाली बसु ने बताया कि गांगुली की हालत में सुधार हो रही है इसलिए उनकी जो एंजियोप्लास्टी होनी है उसे कुछ दिन के लिए टाला जा सकता है. फिलहाल वरिष्ठ डॉक्टरों के नौ सदस्यीय बोर्ड ने बीते सोमवार को गांगुली की सेहत के बारे में चर्चा कर उनके घर जाने पर सहमति बना दी है.



Herald