Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने कोहली को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तो जडेजा को बेस्ट ऑलराउंडर बताया

बारिश आने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से लाबुशेन ने 108 रन की पारी खेली. इंडिया ने अपनी पहली पारी में दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल के विकेट गंवाए. रोहित शर्मा ने 44 रन बनाए जबकि गिल ने 7 रन की पारी खेली. रविवार को भारतीय समयानुसार मैच 5 बजे शुरू होगा.


ब्रिस्बेन टेस्ट के दूसरे दिन आखिरी सेशन को बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है. रविवार को मैच आधा घंटा जल्दी शुरू होगा. दूसरे दिन के खेल का अंत होने तक टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 62 रन है. रहाणे दो रन बना नाबाद हैं जबकि पुजारा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं.

ब्रिस्बेन में बारिश रुकी हुई है लेकिन मौसाम बहुत खराब है. मैदान पर हालात फिलहाल ठीक नहीं है. आज मैच दोबारा शुरू होने की संभावना बेहद कम बची है. तीसरा सेशन बारिश की भेंट चढ़ सकता है. रविवार को मैच आधा घंटा पहले शुरू होगा.



Herald