Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वायरल हुई अनुष्का शर्मा की बेटी की फोटो पर कोहली के भाई विकास ने दी सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेबी गर्ल को जन्म दिया है। क्रिकेटर विराट कोहली ने पोस्ट के जरिए फैन्स को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद विराट के भाई विकास कोहली ने बेबी के पैरों की एक फोटो शेयर की थी। भाई और भाभी को बधाई दी थी, लेकिन वह फोटो फेक बताई जा रही है। अनुष्का-विराट की बेटी की वह फोटो नहीं है, इस पर विकास कोहली ने सफाई दी है।

विकास कोहली ने पोस्ट के जरिए लिखा, “दोस्तों, मैं आप सभी को सफाई देना चाहता हूं कि जो फोटो मैंने कल विराट और अनुष्का को बधाई देने के लिए पोस्ट की थी, वह एक साधारण फोटो थी। वह फोटो बेबी की नहीं थी। कुछ मीडिया चैनल में यह बात सामने आई तो मैंने इस पर सफाई देने का फैसला लिया।”


अनुष्का शर्मा और बेबी गर्ल से हॉस्पिटल में मिलने पर रोक लगा दी गई है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने बेबी गर्ल को मुंबई ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में जन्म दिया है। अनुष्का और बेबी गर्ल से किसी भी विजिटर को मिलने की इजाजत नहीं है। साथ ही उन्हें गिफ्ट्स और फूल भेजने पर भी रोक लगा दी गई है। कोविड-19 पैंडेमिक को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। किसी भी करीबी रिश्तेदार या विजिटर को अनुष्का शर्मा और बेबी गर्ल से मिलने की इजाजत नहीं है। गिफ्ट्स और फूल पर भी कोविड-19 के चलते रोक लगाई गई है। सभी सावधानियां बरती जा रही हैं।मालूम हो कि विराट और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी। साल 2021 में इनके घर नन्ही परी आई है। दोनों ने अक्टूबर 2020 में प्रेग्नेंसी की जानकारी एक पोस्ट के जरिए फैन्स को दी थी।



Herald