Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, फरवरी की नीलामी में सबसे महंगा बिकेगा ये खिलाड़ी, तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड

IPL 2021 के लिए टीमों को अपने जिन खिलाड़ियों को रिटेन करना था, उसे उन्होंने कर लिया. और, जिन्हें रिलीज करना था, उसे कर भी दिया. अब जो खिलाड़ी रिलीज हुए हैं, उनकी बोली फरवरी में होने वाली नीलामी यानी कि ऑक्शन में लगाई जाएगी. बहरहाल, 14वें IPL सीजन के लिए खिलाड़ियों की मंडी फरवरी में लगनी है लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अभी से ही ये भविष्यवाणी कर दी है कि कौन सबसे महंगा बिकने वाला है.आकाश चोपड़ा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने उन खिलाड़ियों के नाम लिखा, जो इस सीजन की बोली में फ्रेंचाईजियों की रडार पर होंगे और सबसे महंगे बिकेंगे. इतना ही नहीं पूर्व भारतीय ओपनर ने अपने ट्वीट में खिलाड़ियों के नाम के आगे उनकी कीमत भी लिखी है, मसलन जितने की बोली उन पर लगाई जा सकती है.


आकाश चोपड़ा ने अपने ट्वीट में सबसे ऊपर नाम अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर्र रहमान का लिखा. आकाश के ट्वीट के मुताबिक 14वें सीजन की मंडी में मुजीब 7 से 8 करोड़ की कीमत पर बिक सकते हैं. इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन का भी नाम लिखा है. उन्होंने ग्रीन की कीमत 5 से 6 करोड़ रुपये के बीच रखी है. आकाश चोपड़ा के ट्वीट की मानें तो इस बार लगने वाली बोली में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी होने का कीर्तिमान स्थान बना सकते हैं. स्टार्क पर लगने वाली बोली कितने की होगी ये चोपड़ा ने नहीं लिखा है. इन सबके अलावा काइम जैमिसन की कीमत उन्होंने अपने मुताबिक 5 से 7 करोड़ और जेसन रॉय की 4 से 6 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया है.


आकाश चोपड़ा ने जिन मिचेल स्टार्क के आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी होने की भविष्यवाणी की है अब जरा उनका रिकॉर्ड भी देख लीजिए. स्टार्क ने अब तक 27 IPL मुकाबले खेले हैं, जिनमें 20.38 की औसत से उन्होंने 34 विकेट चटकाए हैं. यानी अगर देखा जाए तो चोपड़ा साहब का अनुमान अगर सही साबित हो जाए तो इसमें कोई दो राय भी नहीं.



Herald