

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में टेस्ट मैच खेल रही है। वहीं भारत के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल शेन वार्न की वीडियो देखकर अपनी गेंदबाजी में सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं। चहल वनडे और टी20 सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा थे लेकिन टेस्ट मैच में उन्हें मौका नहीं मिला।

युजवेन्द्र चहल ने फ्रंटरो से एक्सक्लूसिव क्लास में बातचीत के दौरान बताया, 'मैंने शेन वार्न सर के वीडियो देखना शुरू किया तब मुझे पता चला कि लेग स्पिन आखिर है क्या। वह मेरे आदर्श हैं और मैं उनके जैसा ही गेंदबाजी करना चाहता हूं।' चहल ने कहा, 'उनका नाम हर एक अखबार में छाया रहता था। मुझे काफी पसंद था जिस तरह वह बल्लेबाजों को अपनी जाल में फंसाते थे। एक क्लास में उन्होंने बताया था कि गेंद पर पकड़ कैसे बनाते हैं फिर मैं उनके सभी वीडियो देखा।'
समाचार एजेंसी को चहल ने बताया, 'मैंने न्यूजीलैंड दौरे पर जिस तरह से माॅर्टिन गपटिल को आउट किया वह मेरी ड्रीम गेंद थी। फिर मुझे अहसास हुआ कि लेग स्पिन करके बल्लेबाज को फंसाया जा सकता है। बल्लेबाज को लेग स्पिन खेलने में दिक्कत होती है।चहल अभी कुछ दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से जुड़ी ढेर सारी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। युजवेन्द्र चहल भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजी की एक अहम कड़ी हैं।
Herald