Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अडानी ने रोका उस तेल का विज्ञापन, जिसे गांगुली दिल के लिए अच्छा बताते थे

स्पोर्ट्स डेस्क। दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी ने अपने फॉर्च्यून राइस ब्रान कुकिंग ऑयल के उन सभी विज्ञापनों को रोक दिया है जिनमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के प्रमुख सौरभ गांगुली दिखाई देते हैं. गांगुली को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था और उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी. इसके बाद सोशल मीडिया पर कंपनी के विज्ञापनों का मजाक उड़ाया जा रहा था.

ब्रैंड की क्रिएटिव एजेंसी Ogilvy & Mather मामले को देख रही है और नए कैंपेन पर काम कर रही है. गांगुली को पिछले साल जनवरी में फॉर्च्यून राइस ब्रान ऑयल का ब्रैंड एंबेसेडर बनाया गया था. लॉकडाउन पीरियड के दौरान बनाए गए विज्ञापन में वह हार्ट की देखभाल को बढ़ावा देते नजर आते हैं.

इसके साथ ही कंपनी ने अपनी विज्ञापन एजेंसी को एक नया विज्ञापन तैयार करने के लिए भी कहा है। बता दें कि 'दादा' को जनवरी को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब गांगुली के सेहत में सुधार है। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है, ऐसा कहा जा रहा है।



Herald