

स्पोर्ट्स डेस्क। अपने पहले बच्चे के जन्म से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने कोरोना टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 31 दिसम्बर को डिनर के वक्त की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. इसी तस्वीर के साथ जारी संदेश में कोहली ने कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने का जिक्र किया है. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

कोहली द्वारा अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में हार्दिक पंड्या और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक भी नजर आ रही हैं. साथ ही कई और मेहमान भी नजर आए.

विराट कोहली ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''निगेटिव टेस्ट वाले दोस्तों के साथ पॉजिटिव समय बिताया. एक सुरक्षित वातावरण में दोस्तों के साथ घर पर एक साथ मिलने जैसा कुछ भी नहीं है. ये साल बहुत सारी खुशियां, उम्मीदें और बेहतर स्वास्थ्य लेकर आए. सुरक्षित रहें!
Herald