Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म, पति विराट ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पैरेंट बन गए हैं। एक्ट्रेस ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। उनकी डिलीवरी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई। सोमवार सुबह ही कपल डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल पहुंचा था। विराट कोहली ने खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि अनुष्का और उनकी बेटी एकदम ठीक है। साथ ही अपने फैन्स से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। अस्पताल के सूत्रों की मानें तो कपल ने बेटी का नाम अन्वी रखा है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2013 में डेटिंग शुरू की थी। इसके बाद से दोनों को विरुष्का कहा जाने लगा और दोनों की शादी की अटकलें भी लगने लगीं। अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के फ्लोरेंस में शादी की थी। शादी के 3 साल एक महीने बाद दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ है। विराट अभी 32 साल के हैं और अनुष्का भी 32 की।

अगस्त 2020 में अनुष्का और विराट ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें अनुष्का पोल्का डॉट ड्रेस पहने दिखाई दे रही थीं और उनके साथ विराट कोहली भी खड़े हुए थे। फोटो के कैप्शन में लिखा था, "और तब हम तीन हो जाएंगे।



Herald