Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बैडमिंटन विश्व महासंघ ने इंडोनेशियाई के तीन खिलाड़ियों पर लगाया आजीवन प्रतिबंधित

नई दिल्ली
बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने शुक्रवार को तीन इंडोनेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग, मैच में हेराफेरी और सट्टेबाजी में लिप्त होने के लिए आजीवन प्रतिबंधित लगा दिया। बीडब्ल्यूएफ ने कहा, 'एशिया में 2019 तक निचले स्तर की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले आठ इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने बीडब्ल्यूफ के इंटीग्रिटी नियमों का उल्लंघन किया जो बैडमिंटन में मैच फिक्सिंग, मैच में हेराफेरी और/या सट्टेबाजी से संबंधित हैं।'

बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा, 'पाया गया कि इनमें से तीन ने अन्य को इसमें सम्मिलित किया जिससे इन तीनों को आजीवन सभी बैडमिंटन संबंधित गतिविधियों से निलंबित किया जा रहा है। जबकि पांच अन्य को छह से 12 साल के लिये निलंबित किया गया और प्रत्येक पर 3,000 से 12,000 डॉलर के बीच का जुर्माना लगाया गया।'

The post बैडमिंटन विश्व महासंघ ने इंडोनेशियाई के तीन खिलाड़ियों पर लगाया आजीवन प्रतिबंधित appeared first on Bhavtarini.