Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिछली हार से भी ज्यादा बुरा होगा सीरीज ड्रॉ होना -पॉन्टिंग

ब्रिसबेन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग का मानना है कि कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से कमजोर पड़ी भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज बराबरी पर छूटना दो साल पहले बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी में मेजबान टीम को मिली हार से भी बुरा होगा। कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान दौरे में अपना जुझारूपन और जज्बा दिखाया है।

ब्रिसबेन के गाबा में जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों, कप्तान विराट कोहली और कुछ विशेषज्ञ बल्लेबाजों के बिना खेल रहा है। पॉन्टिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘मुझे लगता है कि सीरीज का ड्रॉ होना दो साल पहले मिली हार से भी बुरा होगा।’

उन्होंने कहा, ‘मैं इसको इसी नजरिये से देखता हूं यह जानते हुए कि भारत को सीरीज में 20 खिलाड़ियों में से भी अंतिम एकादश चुनने में कितनी परेशानी हुई। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वॉर्नर की अंतिम दो मैच में और स्टीव स्मिथ की वापसी हुई जबकि पिछली बार वे टीम में नहीं थे।’

The post पिछली हार से भी ज्यादा बुरा होगा सीरीज ड्रॉ होना -पॉन्टिंग appeared first on Bhavtarini.