नई दिल्ली
रहाणे ने साफ तौर पर कहा- उनकी टीम के कप्तान विराट हैंइंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीजऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद फिर उपकप्तानी संभालांगे रहाणे
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत में अपनी कप्तानी से दिल जीतने वाले अजिंक्य रहाणे ने साफ तौर पर कहा है कि उनकी टीम के कप्तान विराट कोहली हैं और जरूरत पड़ने पर ही वह कप्तानी करके खुश हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में रहाणे फिर उपकप्तान होंगे. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद फिर उपकप्तानी संभालते हुए उनके लिए क्या अलग होगा, यह पूछने पर रहाणे ने कहा, ‘कुछ भी नहीं. विराट टेस्ट टीम के कप्तान थे और रहेंगे. मैं उपकप्तान हूं. उनके नहीं होने पर मुझे कप्तानी दी गई थी और मेरा काम टीम इंडिया की कामयाबी के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था.’
उन्होंने कहा, ‘सिर्फ कप्तान बनना ही महत्वपूर्ण नहीं है. कप्तान की भूमिका आप कैसे निभाते हैं, वह ज्यादा अहम है. अभी तक मैं सफल रहा हूं और उम्मीद है कि भविष्य में भी अच्छे नतीजे दे सकूंगा.’ रहाणे की कप्तानी में भारत ने पांच में से चार टेस्ट जीते हैं.
कोहली से अपने संबंध के बारे में उन्होंने कहा, ‘मेरा और विराट का तालमेल हमेशा अच्छा रहा है. उन्होंने समय समय पर मेरी बल्लेबाजी की तारीफ की है. हमने टीम के लिए भारत में और विदेश में कई यादगार पारियां खेली हैं. वह चौथे नंबर पर उतरते हैं और मैं पांचवें पर, इसलिए हमारी कई साझेदारियां बनी हैं.’
उन्होंने कहा, ‘हमने हमेशा एक-दूसरे के खेल का सम्मान किया है. हम जब क्रीज पर होते हैं, तो विरोधी गेंदबाजी के बारे में बात करते हैं. जब हम दोनों में से कोई खराब शॉट खेलता है, तो हम एक-दूसरे को चेता देते हैं.’
The post कोहली और मेरे बीच कुछ नहीं बदला आज भी वह मेरे कप्तान-रहाणे appeared first on Bhavtarini.