

स्पोर्ट्स डेस्क। नए साल के पहले ही दिन बिग बैश लीग में एक ऐसा कैच देखने को मिला जिसने फैंस को दंग कर दिया. क्रिकेट के मैदान पर अकसर अच्छे कैच लपके जाते हैं लेकिन जो कैच मैकेंजी हार्वे ने लपका वो सच में खास है. मैकेंजी हार्वे ने चौथे ओवर में एलेक्स हेल्स का इतना बेहतरीन कैच लपका कि बल्लेबाज, फैंस के साथ-साथ गेंदबाज को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं आया. हालांकि इस कैच के बाद अंपायर को जरूर फैंस ने खरी-खोटी सुनाई. आइए आपको बताते हैं आखिर पूरा माजरा है क्या?
नील मैकेंजी का जानदार कैच
बिग बैश के मुकाबले में मेलबर्न रेनीगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 166 रन बनाए. जवाब में सिडनी थंडर ने तूफानी शुरुआत की. खासतौर पर एलेक्स हेल्स अलग ही अंदाज में खेलते दिखाई दिये. इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने पहले चार ओवर में ही टीम का स्कोर 50 पार पहुंचा दिया. हेल्स ने महज 19 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45 रन ठोक दिये. हेल्स जब खतरनाक साबित हो रहे थे तो ऐसे में नील मैकेंजी के कैच ने उनकी पारी का अंत कर दिया. पेरी की गेंद पर हेल्स ने जबर्दस्त कट शॉट खेला लेकिन बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े नील मैकेंजी ने अपने बाएं ओर बिजली की रफ्तार से डाइव लगाकर कैच लपक लिया. नील मैकेंजी का ये कैच सच में हैरतअंगेज था.
The catch of the tournament!? The best fielder in the world!? What a grab...#BBL10 | @BKTtires pic.twitter.com/ByRq1ecBCL
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 1, 2021
मैकेंजी के कैच के बाद अंपायर हुए ट्रोल
गजब की बात ये रही कि मैकेंजी के कैच के बाद अंपायर बुरी तरह ट्रोल हुए. क्योंकि एलेक्स हेल्स का जो कैच मैकेंजी ने लपका था वो गेंद ही नो बॉल थी. पैरी का पांव क्रीज के बाहर गया था लेकिन अंपायर ने उसपर ध्यान नहीं दिया. बिग बैश लीग में डीआरएस की सुविधा नहीं है जिसकी वजह से इस लीग में कई ऐसे विवादित फैसले दिये गये हैं जिसके बाद टीमों को मैच तक हारना पड़ा है.
Herald