

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा अपनी पहली बच्ची के आने से बेहद खुश हैं. अपने निजी जीवन को प्राइवेट बनाए रखने के लिए अब इस पॉवर कपल ने मुंबई के पैपराजी से खास अनुरोध किया है कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और बेटी की फोटो क्लिक ना करें. विराट और अनुष्का ने फोटोग्राफर्स को उपहार भी भेजे हैं.फोटोग्राफर वायरल भयानी ने उपहार का एक वीडियो साझा किया है जिसे विराट और अनुष्का ने उन्हें और उनकी टीम को भेजा है. 'अनबॉक्सिंग वीडियो' में देखा जा सकता है कि इसमें विराट ने वायरल भयानी और उनकी टीम को बॉम्बे स्वीट शॉप की कुछ मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स, कुछ डार्क चॉकलेट, एक सुगंधित मोमबत्ती और एक नोट भेजा है.
बेटी पैदा होने से कई दिनों पहले ही प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा का लगातार पीछा करते आ रहे तमाम फोटोग्राफरों को विशेष अनुरोध करते हुए अनुष्का और विराट ने लिखा, "हमें इतने सालों तक इस कदर प्यार करते रहने के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया. खुशी के इन पलों का आप सभी के साथ जश्न मनाते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. मगर अभिभावक के तौर पर हम आप सभी से एक बेहद साधारण-सी गुजारिश करना चाहते हैं. हम अपनी बच्ची की प्राइवेसी को सुरक्षित रखना चाहते हैं जिसके लिए हमें आपकी मदद और सहयोग की जरूरत है.
q
विराट और अनुष्का ने साझा तौर पर एक बयान जारी कर आगे लिखा, "हमने हमेशा से यह सुनिश्चित करते रहे हैं कि आप सभी को हमसे जुड़ा हर कंटेट मिलता रहे. लेकिन हम दोनों आप सभी से यह गुजारिश करते हैं कि आप हमारी बच्ची से जुड़ा कोई भी कंटेट ना लें (तस्वीरें ना खींचें) औए ना ही इस प्रसारित करें. हमें उम्मीद है कि आप हमारी भावनाओं की कद्र करेंगे जिसके लिए हम आपके शुक्रगुजार हैं."
Herald