Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मिथ ने बताया जीत का मंत्र, आखिरी दिन कुछ ऐसी होगी ऑस्ट्रेलिया की योजना

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि गाबा की जीवंत पिच पर उनकी टीम को भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन कल संयम बनाए रखने की जरूरत है। स्मिथ ने सोनी नेटवर्क द्वारा आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में हैं। विकेट जीवंत है और इससे गेंदबाजों को मदद मिलेगी।' उन्होंने कहा, 'कल हमें अनुशासित गेंदबाजी करनी होगी और पांचवें दिन की विकेट से हमें मदद मिलेगी।'


बारिश के कारण मैच में खलल की आशंका के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'कौन जानता है। यह कठिन सवाल है।' उन्होंने कहा, 'भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सिडनी में विकेट अलग थी। यहां पर हमें बहुत प्रयास करने की जरूरत नहीं है, बस संयम रखना होगा और अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।स्मिथ ने कहा, 'इस तरह की पिचों पर अतिरिक्त प्रयास करने का कोई फायदा नहीं होता। बस गेंदबाजी में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। आखिरी दिन काफी रोमांचक होगा।'


बता दें कि ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन का खेल बारिश की वजह से जल्दी खत्म कर दिया गया। दूसरी पारी में 294 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 328 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया बिना विकेट खोकर चार रन बना चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल नाबाद लौटे। दूसरी बार भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने पहली बार पांच विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट चटकाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 369 रन के जवाब में भारत ने 336 रन बनाए थे। चार मैच की यह सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर खड़ी है।



Herald