

नई दिल्ली: बीसीसीआई के चीफ सौरव गांगुली गुरुवार को अस्पताल से अपने घर लौट गए. गांगुली को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गांगुली की इस अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई और अब 2-3 हफ्ते बाद उनकी दोबारा जांच की जाएगी.

अस्पताल से छुट्टी के बाद सौरव गांगुली ने अपने बचपन के दोस्त जॉयदीप का शुक्रिया अदा किया. सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि वो मुश्किल दिनों में उनकी ओर से की गई मदद को कभी नहीं भूलेंगे. गांगुली ने लिखा, तुमने जो पिछले पांच दिनों में मेरे लिए किया वो मैं जिंदगी भर याद रखूंगा. मैं तुम्हें पिछले 40 सालों से जानता हूं और अब ये रिश्ता इससे कई आगे परिवार की तरह है.
बता दें जॉयदीप सौरव गांगुली के दोस्त होने के साथ-साथ बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर भी हैं. साथ ही वो स्टार स्पोर्ट्स पर बांग्ला कमेंट्री भी करते हैं. सौरव गांगुली की तबीयत की बात करें तो डॉक्टर ने बताया है कि अब सौरव गांगुली बिलकुल स्वस्थ हैं और वो पहले की तरह अपना जीवन बिता सकते हैं. हालांकि कुछ दिनों तक वो 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे और 2-3 हफ्ते बाद उनका दोबारा परीक्षण होगा
Herald