Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीच सीरीज में खत्म हो सकता है भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा !

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेस में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच पर खतरे के बाद मंडरा रहे हैं। दोनों टीमें इस वक्त चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। क्वींसलैंड की स्वास्थ्य मंत्री रोज बेट्स की टिप्पणी के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) फिर से इस बारे में सोच रहा है कि टीम इंडिया गाबा में चौथा टेस्ट खेले या नहीं। बेट्स ने कहा था कि भारतीय खिलाड़ियों को सभी नियम मानने होंगे, यदि ऐसा नहीं करते हैं तो उनको ब्रिसबेन नहीं जाना चाहिए। बीसीसीआइ के सूत्रों ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से टीम इंडिया की छवि पर फर्क पड़ा है। अब बोर्ड यह सोच रहा है कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज को तीन मैचों के बाद ही खत्म कर दिया जाए और सिडनी टेस्ट के बाद स्वदेश लौटा जाए।


ब्रिसबेन टेस्ट के लिए मेहमान टीम के खिलाड़ी सख्त क्वारंटाइन में फिर जाने की संभावना से नाखुश हैं। क्वींसलैंड असेंबली की सदस्य रोज बेट्स ने कहा था कि यदि भारतीय नियमों का पालन नहीं करना चाहते तो उनका स्वागत नहीं है। टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम रविवार को उन रिपोर्ट के बाद फिर से खतरे में नजर आने लगा, जिनमें कहा गया कि मेहमान टीम के खिलाड़ी ब्रिसबेन में चौथे टेस्ट के लिए सख्त क्वारंटाइन में फिर जाने की संभावना से नाखुश हैं।


ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में सूत्रों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय खिलाड़ियों ने फिर से सख्त क्वारंटाइन में जाने का विरोध किया है। उनका कहना है कि वे पिछले छह महीने से लगातार क्वारंटाइन जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। इस बीच रोज बेट्स ने कहा कि देखिए, यदि भारतीय नियमों के साथ नहीं रहना चाहते तो उनका किसी तरह से स्वागत नहीं किया जाएगा।



Herald